हमबिस्तरी या इंटरकोर्स के लिए ज़रूरी लिंग में इरेक्शन नहीं ला पाना और यदि इरेक्शन आ भी जाये तो ejaculation के पहले ही ढीला पड़ जाता हो तो इस कंडीशन को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन Erectile Dysfunction (ED) कहते है और हिंदी में कहते है स्तम्भन दोष।
कई बार impotance शब्द को भी इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का सिनोनीम दिखाया जाता है। और कई लोग ये मानते भी है.....लेकिन impotance यानी नपुंसकता ये ED से थोड़ी अलग है। अगर थोड़ा डीप जायेगे तो नपुंसकता यानी impotance में इरेक्शन के साथ साथ और भी फैक्टर्स शामिल होते हैं, जिसमें लॉस ऑफ लिबिडो यानि सेक्स की इच्छा न होना, शुक्राणु की कमी या शुक्राणु बिलकुल न हो, और undeveloped टेस्टिकल्स जैसे लक्षण शामिल होते है।
कारण:
इरेक्टाइल डिसफंक्शन या पुरुषो में तनाव की कमी, किन-किन वजह से हो सकती है ?
1. साइकोलॉजिकल या दिमागी
जिसमे डर, स्ट्रेस, ऐंजाइटी, डिप्रेशन वगैरे शामिल है | इसके बाद
2. फिजिकल
नर्व डिस्टर्ब या डैमेज हो जाये जैसे की एक्सीडेंट या ओप्रशन के बाद ---या जो ब्लड सप्लाई वाली आर्टरी... उसका ब्लॉकेज होना वगैरे में |
3. कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट्स से ,
जैसे बी पी की दवाइया, एंटी एलर्जी मेडिसिन। साइकेट्रिक मेडिकेशन, और एसिडिटी की Omeprazole वगैरे के साइड इफ़ेक्ट से।
4. कुछ खास बीमारी के कारण -
जिसमे सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीसेस जैसे सिफीलिस गोनोरिया आदि में, Peyronie'स की बिमारी, और सबसे अहम् और कॉमन डायबेटीस में भी |
5. स्मोकिंग से ..
स्मोकिंग आपके हेल्थ के लिए खतरनाक है जिसमे ED भी शामिल है | और
6. ओबेसिटी यानि मोटापा भी ED का कारण हो सकता है। .
अधिक जानकारी के लिए इरेक्टाइल डिसफंक्शन पर हमारा डिटेल्ड वीडियो जरूर देखे जिसकी लिंक वीडियो के डिस्क्रिप्शन में दी गयी है ||