तनाव एवं अवसाद के कारण नपुंसकता या स्तम्भन दोष होता है। कई बार स्वस्थ होने के बाबजूद भी तनाव आपकी सैक्स लाइफ पर बुरा प्रभाव डालता है। दरअसल तनाव होने से आपके शरीर में शिथिलता आती है और आपका स्टैमिना बेहद कमजोर हो जाता है। अतः आपको सर्वप्रथम तनाव से दूर रहना चाहिए।

जो व्यक्ति सैक्स के समय को बढ़ाना चाहते है, उन्हें अपनी सोच में भी बदलाव लाना चाहिए। शीघ्रपतन और स्तम्भन दोष के चलते वह सैक्स नहीं कर पाएंगे यह सोच बिल्कुल ही गलत है। शरीर के कई अंगो का इस्तेमाल सैक्स के लिए किया जा सकता है। सैक्स करने के कई तरीके होते है। सैक्स के लिए अपनाये जाने वाले पुराने तरीको में बदलाव करके भी आप सैक्स करने के समय में बढ़ोत्तरी कर सकते है।

सैक्स स्टैमिना बढ़ाने के लिए साथी का सहयोग भी बहुत जरुरी है। कई बार पुरुष संतुष्टि के बारे में अपने साथी से बात ही नहीं करते और इस चिंता में रहते है कि वे अपने साथी की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पा रहे है। परन्तु आप अपने पार्टनर से बात करके, सैक्स के तरीको में बदलाव करके भी इस समस्या का समाधान कर सकते है।

लम्बे समय तक सैक्स करने के लिए स्वस्थ दिनचर्या अपनाना बहुत ही आवश्यक है। आप अगर नियमित रूप से व्यायाम करेंगे तो इससे आपको कई फायदे होंगे। इससे न सिर्फ मांसपेशियां सक्रिय होती है, बल्कि नियमित व्यायाम करने से यौन क्रियाओ के दोष भी दूर होने लगते है। इसके अतिरिक्त आप सैक्स के समय को बढ़ाने के लिए कई अन्य तरह के उपाय भी अपना सकते है-

फोरप्ले:- सैक्स करते समय साथी के साथ फोरप्ले में समय बिताये बिना सैक्स करना सही नहीं माना जाता है। इससे न सिर्फ साथी को परेशानी होती है बल्कि आपका सेक्सुअल स्टैमिना भी कमजोर हो जाता है। साथी को किस करना एवं उनको सैक्स के लिए तैयार करने से भी आप अपने सैक्स के समय में बढ़ोत्तरी कर सकते है।

कीगल एक्सरसाइज :- कीगल एक्सरसाइज को पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज भी कहा जाता है। इसमें पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को लगातार कॉन्ट्रैक्ट और रिलैक्स किया जाता है। पेल्विक एरिया को मजबूत बनाने के लिए कीगल एक्सरसाइज एक बहुत अच्छा तरीका है। कीगल एक्सरसाइज करना बहुत ही आसान है और इसे कही भी किया जा सकता है। इसको करने के लिए आपको सर्वप्रथम कीगल मांसपेशियों की पहचान करनी होगी। इसकी पहचान करने के लिए आपको एक बार मूत्रत्याग करते समय मूत्र के वेग को रोकना होगा। मूत्र के प्रवाह को रोकने के लिए आप जिन मांसपेशियों का इस्तेमाल करते है, वही कीगल मांसपेशियां है। एक बार जब आप इन मांसपेशियों को पहचान जाये, तब इन मांसपेशियों को सामान्य रूप से सांस लेते हुए पांच सेकंड के लिए सिकोड़े (टाइट करें), फिर पांच सेकंड के लिए आराम दे, फिर से यही प्रक्रिया दोहराएं। जब आप कीगल एक्सरसाइज करेंगे तो आपका पेट, कमर और जांघ की मांसपेशियां टाइट नहीं होनी चाहिए। इस पूरी प्रक्रिया को दस से बीस बार दोहराएं और पूरे दिन में इस प्रकार तीन बार करें।

शराब का सेवन नहीं करे :- अगर आप सोचते है कि शराब आपके सैक्स के लिए बेहतर है या आपके सैक्स के समय को बढाती है तो आप गलत सोचते है। शराब आपको आलसी बनाती है तथा नींद लाती है। लगातार शराब के अधिक सेवन से भी पुरुषो में स्तम्भनदोष एवं शीघ्रपतन की समस्या होने लगती है। इसीलिए आपको शराब पीने से दूरी बनानी चाहिए।

हमेशा सक्रिय रहें एवं वजन पर नियंत्रण रखें :- आलस्य हमारे शरीर में कई रोगों को पैदा करता है और अगर आप चाहते है कि आपकी सैक्स लाइफ बेहतर हो और आपके सैक्स करने के समय में इजाफा हो तो आपको आलस्य छोड़कर सभी कार्य करने में सक्रियता लानी होगी। व्यायाम आपके रक्त प्रवाह को भी ठीक रखता है और आपके वजन को भी नियंत्रित करता है। वजन को नियंत्रित करके भी आप अपने सैक्स के समय को बढ़ा सकते है। फलों और सब्जियों के अधिक सेवन से भी आप स्वस्थ रहेंगे और आपका स्टैमिना भी ठीक रहेगा।