कई बार हम ध्यान नहीं देते कि हमारे घर में ही मौजूद कोई चीज़ हमारे लिए कितनी फायदेमंद साबित हो सकती है। ऐसी ही एक चीज़ किचन में पाए जाने वाला लहसुन है। लहसुन में कई सारे औषधीय गुण होते हैं। लहसुन को खाना तब ज़्यादा लाभकारी होता है जब आप उसे खाली पेट कच्चा खाते हैं। आइये जानें इसके सभी स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

इंफेक्शन से बचाए 

लहसुनलहसुन का सेवन करने से शरीर में टी-सेल्स, फैगोसाइट्स, लिंफोसाइट्स आदि प्रतिरोधी तत्व बढ़ते हैं। ये सभी तत्व शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। इससे किसी भी प्रकार का इंफेक्शन शरीर को तुरंत नहीं होता।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखे

 लहसुन खाने से हाइपरटेंशन की समस्या में आराम मिलता है। यह न सिर्फ रक्त के प्रवाह को नियमित करता है बल्कि यह दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है तथा लीवर और मूत्राशय को भी सुचारू रूप से काम करने में सहायक होता है

पिंप्लस का उपचार 

लहसुनलहसुन में एंटी बैक्टिरियल तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए पिंपल्स की समस्या हो तो इसका इस्तेमाल करने से काफी फायदा होता है। पिंपल पर लहसुन की स्लाइस लेकर हल्के से रब करें, बहुत जल्द पिंपल ठीक हो जाएगा।

दांत के दर्द में आरामजी हां, लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में भी काफी आराम मिलता है। इसके लिए लहसुन को लौंग के साथ पीसकर दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगाएं, दर्द से तुरंत राहत मिलेगी|

दांत के दर्द में आराम

जी हां, लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में भी काफी आराम मिलता है। इसके लिए लहसुन को लौंग के साथ पीसकर दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगाएं, दर्द से तुरंत राहत मिलेगी।

भूख बढ़ाए

लहसुन पाचन प्रक्रिया को तेज़ करता है और इसी वजह से भूख भी बढ़ाता है। जब भी आपको घबराहट होती है तो पेट में एसिड बनने लगता है। लहसुन इस एसिड को बनने से रोकता है।

ब्लड क्लॉटिंग न होने दे

लहसुन उन लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं जिनका खून अधिक गाढ़ा होता है, और इस वजह से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हो जाती है। लहसुन खून पतला करता है और रक्त प्रवाह सुचारू करता है और इस तरह से ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है।

श्वसन तंत्र मज़बूत बनाए

लहसुन श्वसन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं जैसे ट्यूबरक्लोसिस, अस्थमा, निमोनिया, ज़ुकाम, ब्रोंकाइटिस, पुरानी सर्दी, फेफड़ों में जमाव और कफ़ आदि रोकथाम तथा उपचार में बहुत प्रभावशाली होता है।

डायरिया दूर करने में मदद करे

पेट से संबंधित समस्याओं जैसे डायरिया आदि के उपचार में भी लहसुन प्रभावकारी होता है। लहसुन तंत्रिकाओं से संबंधित बीमारियों के उपचार में काफी प्रभावकारी होता है, लेकिन सिर्फ तभी जब इसे खाली पेट खाया जाए।