आप संबंधित विशेषज्ञ, जैसे कि कोलोरेक्टल (Anorectal) सर्जन, से अवश्य परामर्श ले सकते हैं, क्योंकि आगे के उपचार से पहले किसी योग्य विशेषज्ञ द्वारा जांच किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
आपकी कम्प्लेनस (complains) के आधार पर यह समस्या काफी समय से चली आ रही (6 महीने से अधिक) प्रतीत होती है। यदि आपको पुरानी कब्ज की समस्या है, तो सबसे पहले उसी पर ध्यान देना ज़रूरी है, क्योंकि अधिकांश anorectal रोग लंबे समय से चली आ रही कब्ज के कारण ही होते हैं।
यदि लंबे समय से खून आना जारी है, तो इससे हीमोग्लोबिन कम हो सकता है, जिसके कारण सामान्य कमजोरी, चक्कर आना (vertigo), थकान जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। इसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए।
पूरी क्लिनिकल जांच और आवश्यक जाँचों के बाद यदि आवश्यकता हो, तो सर्जरी की सलाह दी जा सकती है, और ऐसी स्थिति में इसे अनावश्यक रूप से टालना उचित नहीं है। लेकिन सबसे पहले किसी योग्य डॉक्टर से परामर्श लेना अनिवार्य है।
बहुत लंबे समय से चले आ रहे chronic anorectal रोगों में केवल दवाइयों से पूरी तरह ठीक होने की संभावना कम होती है, और अक्सर निश्चित उपचार के रूप में सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है।
Answered2026-01-20 06:05:13
Let others know if this answer was helpful